ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ममता पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पालघर जैसी घटना देखने को मिली है। यहां गंगासागर जा रहे कुछ साधुओं को बच्चा चोर समझकर कुछ ग्रामीणों ने पीट दिया। साधुओं की गाड़ी के शीशे तक फोड़ दिए गए। घटना को लेकर अब भाजपा ने ममता सरकार पर निशाना साधा है।

पश्चिम बंगाल में पालघर पार्ट टू

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पालघर पार्ट टू पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि संतों को टीएमसी के गुंडों ने बेरहमी से पीटा है।

क्या हिंदू होना गुनाह है

पूनावाला ने कहा कि पालघर पार्ट वन उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र के पूर्व सीएम) के नेतृत्व में हुआ और अब पालघर पार्ट टू ममता बनर्जी के अधीन हुआ। भाजपा नेता ने ममता से पूछा कि क्या हिंदू होना गुनाह है? अगर आज पश्चिम बंगाल में साधु-संतों को इस तरह पीटा जा रहा है, तो कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है, ये सब समझ सकते हैं।

 

Scroll to Top