ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा ने अप्रैल में निकाय चुनाव मानकर शुरू की तैयारियां

लखनऊ  (मानवीय सोच)  भाजपा ने आगामी अप्रैल महीने में निकाय चुनाव प्रस्तावित मानकर चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने 98 संगठनात्मक जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों को प्रदेश पदाधिकारियों को बूथ से लेकर विधानसभा क्षेत्रों तक में चुनाव की तैयारी का एजेंडा सौंपा है।

फरवरी, मार्च में प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रसारण कराया जाएगा। सफाई की समस्या के समाधान के लिए पार्टी की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सांसद, विधायक, एमएलसी के साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जनता को जोड़ने के लिए वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। पार्टी अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों के जरिये भी जनता के बीच पहुंचकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों और निकायों में बीते पांच वर्ष में हुए कार्य को बताएगी।

बदल जाएगा आरक्षण
पार्टी की ओर से जिलाध्यक्षों को संकेत दिए गए हैं कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद अब कई निकायों में दिसंबर में घोषित आरक्षण बदल सकता है। नए आरक्षण के लिहाज से प्रत्याशी चयन से लेकर सामाजिक समीकरण साधने की तैयारी शुरू की जाएगी।

भाजपा की प्रदेश टीम की घोषणा जल्द 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की नई टीम की घोषणा जल्द होगी। नई टीम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की ओर से तैयार पैनल पर दिल्ली में भी बातचीत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक महामंत्री और उपाध्यक्ष पद को लेकर कुछ नामों पर पेंच फंसा है। केंद्र से हरी झंडी मिलते ही नई टीम घोषित कर दी जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी नई टीम में महामंत्री, उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री स्तर पर कुछ बदलाव होंगे। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा अब निकाय चुनाव के बाद करने पर विचार हो रहा है, ताकि चुनाव के दौरान जिलों में विवाद या असंतोष की स्थिति न बने।

Scroll to Top