ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले: 2024 में मिलेगा जनता जनार्दन का आशीर्वाद

यूपी   (मानवीय सोच)  जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत पर आगे बढ़ रही है।

हम कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर योजना बनाकर 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी सीटों को जीतने की योजना बनाएंगे। जिन सीटों को हम हारे हैं उन सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों के प्रवास हो रहे हैं।  प्रधानमंत्री के प्रति जनता का विश्वास है। पूरा विश्वास है कि हमें जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे हम लोकसभा चुनाव 2024 में सभी सीटें जीतेंगे।  जनपद के विकास के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की धरती कभी हमारे लिए बंजर नहीं रही। 

निरहुआ के नेतृत्व में होगा आजमगढ़ का विकास 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज दुनिया के सबसे मजबूत नेता का जन्मदिन है। जिसे भाजपा प्रदेश भर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। दो अक्तूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से हम जनता के बीच जाएंगे।

 पहली बार जिम्मेदारी मिलने के बाद आजमगढ़ आया हूं इसलिए पार्टी के एजेंडे पर चर्चा करूंगा। हम मिलकर भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे। इसके साथ ही आने वाले निकाय चुनाव में पार्टी अपने सिंबल पर मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे और नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करेंगे।

आजमगढ़ जिले में विकास का काम भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के नेतृत्व में कराया जाएगा। भाजपा का जो एजेंडा है उस पर हम आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही बिजली, पानी और सड़क की जो समस्या है उसे दूर करेंगे।

Scroll to Top