ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- प्रदेश में चरम पर थी गुंडागर्दी

सहारनपुर (मानवीय सोच) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता की आवश्यकताएं और अपेक्षाएं केवल भाजपा सरकारें ही पूरी कर सकती हैं।

सोमवार को भाजपा महापौर प्रत्याशी डॉक्टर अजय सिंह की नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने अग्रवाल धर्मशाला में बैठक के दौरान कहा कि जनता की आवश्यकताएं और अपेक्षाएं केवल भाजपा पूरी कर सकती है और सरकार ने करके भी दिखाया है।

जनसंघ के समय से चले आ रहे मुद्दों को पूरा किया और उनको आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपा के संकल्प पत्र में जितने भी संकल्प थे, उत्तर प्रदेश की सरकार ने पिछले छह वर्ष में उनको पूरा करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। प्रदेश में गुंडागर्दी और अपराध चरम पर था, उसको खत्म करने का काम किया। देश और प्रदेश की सड़कों के लिए बेहतर काम हुआ। बिजली, स्वच्छ पानी सहित अनेक विकास कार्य हुए। उन्होंने कहा कि संघीय ढांचे में नगर निकायों की अपनी भूमिका है। उनके माध्यम से बहुत से काम होते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने स्वच्छता से जुड़े विषय पर बहुत अच्छा काम किया, लेकिन निकायों की अपनी भूमिका है।

Scroll to Top