मोदी सरकार 3.0 बन चुकी है। रविवार को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम के अलावा 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस बार भले ही बीजेपी को लोकसभा चुनावों में यूपी में निराशा हाथ लगी हो, लेकिन मोदी मंत्रिमंडल में यूपी को भरपूर जगह मिली है। नए मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा मंत्री उत्तर प्रदेश से ही हैं। यूपी से 9 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें राजनाथ सिंह को केंद्रीय मंत्री, जयंत चौधरी को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 7 को राज्य मंत्री बनाया गया है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा कीर्तिवर्धन सिंह की है। क्योंकि उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। गोंडा सीट से सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को भी जगह मिली है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। चर्चा है कि ठाकुरों की नाराजगी दूर करने और उस क्षेत्र में बृजभूषण सिंह का ‘दबदबा’ घटाने के लिए कीर्तिवर्धन की कैबिनेट में एंट्री कराई गई है। बृजभूषण और कीर्तिवर्धन दोनों गोंडा जिले के हैं, लेकिन बृजभूषण के प्रभाव के आगे कीर्तिवर्धन सिंह सांसद से आगे नहीं निकल पाए। वह अब तक 5 बार सांसद बन चुके हैं। साफ-सुथरी छवि है। भाजपा के खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने गोंडा में सपा के दिग्गजा नेता बेनीप्रसाद वर्मा की पोती श्रेया वर्मा को हराया है।
