ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ बीजेपी की बड़ी कार्रवाई

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की तरफ से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप NDA के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। जारी किए गए पत्र में साफ कहा गया है कि पवन सिंह पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। चुनाव लड़कर पार्टी अनुशासन के विरूद्ध पवन सिंह ने यह कार्य किया है। अतः आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष  के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है। पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्यासी के रुप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कई बार पीएम मोदी के खिलाफ भी बयान दिया है। कुछ दिनों पहले ही BJP नेता प्रेम कुमार ने चेतावनी दी थी कि पवन सिंह के खिलाफ पार्टी कार्रवाई कर सकती है। अब बीजेपी ने पवन सिंह के खिलाफ एक्शन ले लिया है। बिहार भाजपा ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को NDA के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए निष्कासित कर दिया। बता दें कि पवन सिंह ने पहले स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

Scroll to Top