नीतीश के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे: शाह बोले- लोकसभा चुनाव के बाद बिहार सरकार गिर जाएगी

बिहार  (मानवीय सोच) नवादा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर जाएगी, बीजेपी की सरकार बनेगी। हमारी सरकार बनने पर दंगा करने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे।

अमित शाह ने रविवार को नवादा के हिसुआ में सम्राट अशोक जयंती कार्यक्रम को 21 मिनट तक संबोधित किया। उन्होंने कहा- हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते। हमारी सरकार में दंगे नहीं होते हैं। नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे।

उन्होंने कहा- ​​​मुझे सासाराम जाना था, वहां सम्राट अशोक की जयंती पर कार्यक्रम होना था, लेकिन दुर्भाग्य है कि वहां लोग मारे जा रहे हैं। गोलियां चल रही हैं। इसलिए वहां नहीं जा सका, मैं वहां की जनता से यहीं से क्षमा मांगता हूं। अगले दौरे में सासाराम में सभा जरूर करूंगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि बिहार में जल्द ही शांति हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *