ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक : मामले में ब्लैकमेलिंग का खुलासा

चंडीगढ़: (मानवीय सोच) पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो लीक करने के मामले में नया ख़ुलासा हुआ है. आरोपियों के वकील ने कोर्ट में माना है कि आरोपी छात्रा ने एक और छात्रा का वॉशरूम का वीडियो बनाया है लेकिन ये आपत्तिजनक नहीं है. पुलिस ने इस मामले में एक चौथे व्यक्ति के भी शामिल होने की आशंका जताई है, जो आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था.

इससे पहले पुलिस ने ये कहा था कि किसी और लड़की का कोई वीडियो नहीं बनाया गया है. इधर कल इस मामले के तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद तीनों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

बता दें कि निजी क्षेत्र की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल से पिछले दिनों एक छात्रा का वीडियो लीक हुआ था. इस वाकये के बाद कैंपस में दो दिनों तक भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था. फिलहाल छात्र-छात्राओं का विरोध-प्रदर्शन शांत हो गया है लेकिन विश्वविद्यालय  को शनिवार तक बंद करने की घोषणा की गई है. आसपास के शहरों के कई छात्र अपने-अपने घर चले गए हैं.

छात्राओं का आरोप है कि उसके हॉस्टल में ही रह रही एक छात्रा ने 60 छात्राओं के प्राइवेट वीडियो बना लिए और उसे शिमला में रहने वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड को भेज दिए. उनका यह भी आरोप है कि उनमें से कुछ वीडियो सोशल मीडिया और पोर्न वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं.

हालांकि, मोहाली पुलिस ने इससे इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रा ने सिर्फ अपना वीडियो रिकॉर्ड किया था और उसे अपने ब्बॉयफ्रेंड को भेजा था. पुलिस ने कहा है कि जांच में किसी दूसरी लड़की का कोई अन्य वीडियो नहीं मिला है. पुलिस के मुताबिक, अफवाह फैलने से छात्रोाओं में दहशत फैली और यूनिवर्सिटी में विरोध-प्रदर्शन हुआ.

Scroll to Top