ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पहले बसों में विस्फोट, अब हथियारों का जखीरा; अमित शाह के दौरे से पहले कश्मीर में आतंकियों की बड़ी साजिश

नई दिल्ली   (मानवीय सोच) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चार अक्टूबर को कश्मीर दौरे से ठीक पहले शुक्रवार को बांदोपार में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। बरामद हथियारों में खतरनाक AK-47 राइफल के साथ-साथ भारी मात्रा में मैगजीन शामिल है। हथियारों का यह जखीरा उस समय बरामद हुआ जब कश्मीर के उधमपुर में बुधवार और गुरुवार को आठ घंटे के भीतर दो यात्री बसों में विस्फोट की घटना सामने आई थी। एक बस पेट्रोल पंप पर खड़ी थी तो दूसरी बस स्टैंड में पार्क थी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, बांदीपोरा पुलिस और सेना ने बांदीपोरा के गुरेज क्षेत्र के नौशेहरा नारद में 7 एके-47 राइफल, 2 पिस्टल, 21 एके मैगजीन, 1190 राउंड, 132 पिस्टल राउंड, 13 ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। उदमपुर में बसों में विस्फोट के बाद से सुरक्षाबल और पुलिस हाई अलर्ट पर हैं। चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बम विस्फोटों में आतंकी साजिश से भी इनकार नहीं

उधमपुर में धमाकों की आतंकी एंगल से भी जांच की जा रही है। दोनों ही धमाकों में स्टिकी बम का इस्तेमाल किया गया था जो जिनमें टाइमर लगे होने की आशंका है। सुरक्षा एजेंसिया किसी आतंकी साजिश से भी इनकार नहीं कर रही है। पहले धमाके में दो लोग घायल हुए थे जबकि दूसरे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।

चार अक्टूबर को कश्मीर दौरे पर जाएंगे शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार अक्टूबर को कश्मीर पर दौरे पर रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहले उनका दौरा 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला था लेकिन अब उसमें बदलाव कर दिया गया है। अमित शाह अब चार अक्टूबर को कश्मीर दौरे पर जाएंगे। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए घाटी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Scroll to Top