MBBS के तीन छात्रों की मिली बॉडी..नहाने के दौरान डूबे थे 5 छात्र

बदायूं:  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के बदायूं से बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगा नदी में महाशिवरात्रि के मौके पर स्नान करने गए पांच मेडिकल छात्रों में से तीन की डूबने से मौत हो गई। उनके बॉडी को बरामद कर लिया गया है। रविवार को तीनों छात्रों के शव गंगा नदी से बरामद किए गए। दरअसल, शनिवार की दोपहर सरकारी मेडिकल कॉलेज के पांच एमबीबीएस छात्र दोपहर को कछला गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था। घाट पर नहाने के दौरान ये छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने जब छात्रों को डूबता देखा तो बचाने का प्रयास किया।

घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों के प्रयास से दो छात्रों को बाहर निकालने में सफलता मिली। लेकिन, तीन छात्रों को नहीं बचाया जा सका। लोगों के प्रयास से अंकुश गहलोत और प्रमोद यादव की जान बच गई। तीन छात्रों के डूबने की सूचना पर प्रशासन की टीम ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया। शनिवार को इन छात्रों को खोजा नहीं जा सका। रविवार को तीनों छात्रों का शव डूबने के स्थान से करीब 800 मीटर दूर पाया गया।

मेडिकल कॉलेज के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन की मदद से जय मौर्य, पवन प्रकाश और नवीन सेंगर की बॉडी एसडीआरएफ और प्रशासनिक टीम की मदद से बरामद कर लिया गया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डूबकर मरने वाले छात्रों की उम्र 22 से 26 साल के बीच बताई जा रही है। इन छात्रों ने 2019 में मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। तीनों छात्र गंगा के गहरे पानी में जाने के बाद तेज बहाव में बह गए और उनकी जान नहीं बच सकी। छात्रों की मौत की सूचना के बाद उनके परिवार में हाहाकार मच गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में भी साथी छात्रों के बीच शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *