ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुक्केबाज अमित पंघाल ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल ने रविवार को यहां दूसरे विश्व क्वालिफिकेशन मुक्केबाजी टूर्नामेंट के 51 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीन के चुआंग लियू को हराकर पेरिस ओलंपिक में अपनी जगह पक्की की। पंघाल ने एक कड़े मुकाबले में लियू को 5-0 से हराकर दूसरी बार ओलंपिक के लिए टिकट कटाया। वह ओलंपिक में जगह बनाने वाले भारत के पांचवें मुक्केबाज हैं। उनसे पहले निशांत देव (71 किग्रा), निकहत जरीन (50 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। पंघाल को पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने का केवल एक मौका मिला क्योंकि वह इससे पहले की दो क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल्स में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता दीपक भोरिया से हार गए थे। एशियाई खेल 2018 के चैंपियन पंघाल ने हालांकि इस मौके का पूरा फायदा उठाया। भारत के दो अन्य मुक्केबाज जैस्मीन लेम्बोरिया (57 किग्रा) और सचिन सिवाच (57 किग्रा) भी ओलंपिक कोटा हासिल करने की दौड़ में हैं।

Scroll to Top