ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ब्रह्मास्त्र 2: ‘वानरास्त्र’ के रूप में आर्यन खान को देख यूजर्स चौंके

मुंबई  (मानवीय सोच)   शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू का इंतजार किया जा रहा है। आर्यन जब भी एयरपोर्ट या किसी पार्टी में नजर आते हैं उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो जाते हैं। आर्यन को लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में रुचि है। इस वक्त वह एक वेब सीरीज पर काम भी कर रहे हैं। फैन्स तो उन्हें पर्दे पर देखना चाहते हैं। अब आर्यन एक्टिंग में डेब्यू करेंगे या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन उनके फैन पेज ने सभी फैन्स को एक तोहफा जरूर दिया है। आर्यन खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए ‘वानरास्त्र’ के रूप में नजर आ रहे हैं।

फैन ने बनाया आर्यन का पोस्टर

‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख खान ने कैमियो निभाया है और वह वानरास्त्र के किरदार में हैं। सोशल मीडिया पर ‘ब्रह्मास्त्र’ से शाहरुख की तस्वीरें छाई रहीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल साबित हुई और अब इसके अगले पार्ट की चर्चाएं होने लगी हैं। इस बीच आर्यन खान के एक फैन पेज aryankhanfanpge21 ने ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का पोस्टर क्रिएट किया है। इस पोस्टर में आर्यन खान खड़े हैं और उनके आस-पास आग की लपटें हैं। बैकग्राउंड में शाहरुख दिख रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, ‘आर्यन खान, यंग वानरास्त्र के रूप में।‘

यूजर्स ने क्या कहा

सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है जो सभी का ध्यान खींच रहा है। पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘कूल है।‘ एक यूजर कहते हैं, ‘अमेजिंग।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘काश ये सच हो जाए। आर्यन इसे रियलिटी में बदल दो।‘

Scroll to Top