ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मरीजों से बदसलूकी की घटनाओं पर ब्रजेश पाठक सख्त

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच)  डॉक्टरों द्वारा मरीजों के साथ खराब बर्ताव की घटनाओं का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  ने संज्ञान लिया है. डिप्टी सीएम ने ऐसी घटनाओं को लेकर डॉक्टरों और अस्पताल के तमाम कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि “अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. ऐसा करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी.”

अक्सर अस्पतालों में मरीजों के साथ अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ द्वारा बदसलूकी किए जाने की खबरें सामने आती है जिसे लेकर डिप्टी सीएम ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि “डॉक्टरों और कर्मचारियों को अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाना चाहिए. मरीजों के साथ रंगदारी और बदसलूकी जैसी घटनाएं किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.” डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार मरीजों को सुविधा देने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है.

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किया दावा

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि “2017 के बाद से अस्पतालों में काफी सुधार हुआ है. डॉक्टरों और स्टाफ के व्यवहार में बदलाव आया है और अस्पतालों में संसाधन भी बढ़े हैं. सरकार इस बात को लेकर लगातार प्रयास कर रही है कि सरकारी योजनाओं का लाभ मरीजों को मिले. उन्होंने कहा कि “मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सरकारी अस्पतालों में इलाज की सभी सुविधाएं मुफ्त मुहैया कराई जाएंगी.”

ओटी के बाहर सीसीटीवी लगाने के आदेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यह भी आदेश दिया कि, “ओटी के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं. अधिकारी यह देखें कि कैमरे कहां लगे हैं, किसी भी स्थिति में मरीजों से पैसा न लिया जाए और महिला अस्पतालों में भी विशेष सतर्कता बरती जाए. मरीजों को सभी दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएं, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए. “

Scroll to Top