ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी ब्राजील की कंपनी ; 4200 रोजगार के अवसर

लखनऊ   (मानवीय सोच)  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए मंत्री समूहों के विदेशी दौरों में मिले निवेश प्रस्ताव अब एमओयू में बदलने लगे हैं। मैक्सिको, ब्राजील और अर्जेंटीना में हुए रोड शो के दौरान मिले 13 निवेश प्रस्ताव में से छह पर एमओयू हो गए हैं। इसमें ब्राजील की कंपनी यूपी में एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगी। 

इसके साथ ही अपशिष्ट प्रबंधन और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र समेत प्रदेश में कुल 1725 करोड़ का निवेश होगा। इससे करीब 4200 लोगों को रोजगार मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद के नेतृत्व में बीते माह मेक्सिको, ब्राजील और अर्जेंटीना गए प्रतिनिधिमंडल को 2,975 करोड़ रुपये के 13 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। 

मैक्सिको की कंपनी ग्रुपो बिंबो यूपी में खाद्य प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना पर 250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 500 युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। मैक्सिको की ही कंपनी द हॉकिंसन ग्रुप अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट लगाने के लिए 500 करोड़ का निवेश करेगी। इससे 1000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

एयरक्राफ्ट निर्माण का प्लांट लगाने के लिए ब्राजील की कंपनियां अकेर 300 और अंबेर 500 करोड़ का निवेश करेंगी। इस निवेश से 2200 रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। अर्जेंटीना की खाद्य प्रसंस्करण की दो कंपनियों ने यूपी सरकार के साथ एमओयू किया है। अर्कोर कंपनी सौ करोड़ और क्रेसूड कंपनी 75 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। दोनों कंपनियों के निवेश से पांच सौ लोगों को रोजगार मिलेगा।

Scroll to Top