ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में दुल्हे को वरमाला पहनाने के बाद दुल्हन को आया हार्ट अटैक, स्टेज पर ही मौत

लखनऊ  (मानवीय सोच)  राजधानी लखनऊ के मलीहाबाद थाना क्षेत्र के भदवना गांव में शुक्रवार को एक शादी समारोह में ऐसी घटना घटित हुई जिससे, खुशियां मातम में बदल गई. यहां जयमाल के दौरान संदिग्ध हालातों में गिरकर दुल्हन की मौत हो गई. जयमाल के दौरान स्टेज पर दुल्हन बनी शिवांगी अचानक चक्कर खाकर गिर गई. उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने शिवांगी को मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद दोनों ही परिवारों में मातम छा गया.

परिवार ने शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार किया. शिवांगी की स्टेज पर मौत के बाद गांव में भी गम का माहौल है. ग्रामीणों में चर्चा है कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक से हुई. जानकारी के मुताबिक भदवना गांव निवासी राजपाल शर्मा की बेटी शिवांगी की शादी बुद्धेश्वर निवासी विवेक से तय हुई थी. विवेक शुक्रवार को बारात लेकर शिवांगी को ब्याहने पहुंचा था. गाजे-बाजे के साथ बाराती पहुंचे, जहां उनका स्वागत सत्कार के बाद द्वाराचार की रस्म पूरी हुई.

इसके बाद जयमाल के लिए दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंचे. दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाया. इसी बीच शिवांगी जैसे ही कुर्सी पर बैठने लगी तो वह चक्कर खाकर स्टेज पर ही गिर पड़ी. आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अंतिम संस्कार में शामिल हुए बाराती
दुल्हन बनी शिवांगी की अचानक हुई मौत से परिवार और बारातियों में मातम पसर गया. इसके बाद बाराती, घराती मिलकर शिवांगी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए. शिवांगी की मौत से गांव में भी मातम पसरा हुआ है.

Scroll to Top