ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारतीय मूल की ब्रिटिश सेना अधिकारी प्रीत चंडी ने रचा इतिहास

(मानवीय सोच) भारतीय मूल की सिख सेना अधिकारी कैप्‍टन प्रीत चंडी ने बिना किसी की मदद के अकेले सबसे लंबा ध्रुवीय स्की अभियान का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया है. ब्रिटिश सेना का हवाला देते हुए, द इंडिपेंडेंट ने बताया कि कैप्टन चंडी ने 70 दिनों और 16 घंटों में 1,485 किलोमीटर की दूरी तय की और अंटार्कटिका में सबसे लंबे, एकल, और बिना सहायता वाले अभियान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने थकावट और शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस कम तापमान से जूझते हुए प्रतिदिन 13 से 15 घंटे के बीच स्कीइंग की. इस दौरान उनके सामने कई मुश्किलें आईं, लेकिन उन्‍होंने हार नहीं मानी. 

इंस्टाग्राम पर कैप्टन चंडी ने अपनी उपलब्धि के बारे में पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “पोलर प्रीत ने इतिहास में किसी भी महिला द्वारा सबसे लंबे, एकल, और बिना सहायता वाले ध्रुवीय अभियान का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है!” 

द इंडिपेंडेंट के अनुसार, कैप्टन चंडी तट से तट तक जाने के अपने लक्ष्य को पूरा करने से लगभग 160 किमी से चूक गईं, जहां से उन्‍होंने शुरुआत की थी. 33 वर्षीय चंडी ने कहा, “मानसिक रूप से, यह जानना कठिन था कि मेरे पास क्रॉसिंग बनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं था, लेकिन अभियान मेरी सीमाओं को आगे बढ़ाने और दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करने के बारे में था, तो मैं कैसे जारी नहीं रख सकती थीं?”

उन्‍होंने कहा, “मैं निराश हूं कि अंटार्कटिका को पार करने के लिए मेरे पास समय कम था, लेकिन मैंने वह सब कुछ किया जो मैं कर सकती थी. मैंने एक दिन की छुट्टी नहीं ली और हर दिन जितना संभव हो उतना अधिक से अधिक चली. मुझे इसके लिए गर्व महसूस हो रहा है. हालांकि, शुरुआत में जब मैं आगे बढ़ रही थी, तब यह कठिन लग रहा था, लेकिन मैं रुकी नहीं.”

चंडी ने अपने अभियान के बारे में बात करते हुए कहा कि ट्रैक के दौरान अपनी सभी किट और आपूर्ति एक स्लेज पर खींची, जिसका वजन लगभग 120 किलोग्राम था, जबकि तापमान -30 डिग्री सेल्सियस से कम था और हवा की गति 60 मील प्रति घंटे तक. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं दिखाना चाहती थी कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से हैं, आप कैसे दिखते हैं या आपकी शुरुआत क्या है, आप वास्तव में कुछ भी हासिल कर सकते हैं.” उन्होंने कहा, “अगर डर्बी की एक पंजाबी महिला ऐसा कर सकती है, तो कोई भी कुछ भी हासिल कर सकता है.”

बता दें कि पिछला रिकार्ड 1381 किलोमीटर का था, जो अंजा ब्लाचा ने 2020 में बनाया था. इस रिकॉर्ड को प्रीत चांडी ने तोड़ दिया है, उन्‍होंने अपना सफर 2022 में शुरू किया था. ब्रिटिश सेना की अधिकारी के रूप में कैप्टन प्रीत चंडी ने नेपाल, केन्या और दक्षिण सूडान के संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में सेवाएं दी हैं. ध्रुव पर पहुंचने का रिकार्ड बनाने को लेकर कैप्टन हरप्रीत चंडी को ‘पोलर प्रीत’ के नाम से जाना जाता है.

Scroll to Top