ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाई इकबाल कासकर ने NIA के सामने खोला राज ; कहां छिपा बैठा है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम?

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के ठिकाने को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। पिछले कुछ सालों में सामने आई की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दाऊद इब्राहिम पड़ोसी देश पाकिस्तान में छिपा हुआ है। अब दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के सामने अंडरवर्ल्ड के अड्डे को लेकर बड़ा राज खोला है। साल 1993 में हुए मुंबई धमाकों समेत दाऊद भारत में कई मामलों में वांटेड है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की ओर से जून 2021 में गिरफ्तार अंडरवर्ल्ड के भाई इकबाल कासकर ने कबूल किया है कि दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और अनीस इब्रामी पाकिस्तान में रहते हैं। इकबाल ने मुंबई बम धमाकों के आरोपी जावेद चिकना के बारे में भी अहम खुलासा किया है। इकबाल कासकर ने एनआईए को बताया कि जावेद पाकिस्तान में ड्रग्स की तस्करी करता था और जिसके लिए उसे जेल भी जाना पड़ा था

भतीजे ने भी दाऊद के ठिकाने की दी थी जानकारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा 23 मई को गिरफ्तार किए गए दाऊद के भतीजे अलीशाह पारकर ने भी दाऊद के ठिकाने का खुलासा किया था। उन्होंने ईडी को बताया कि दाऊद कराची में था। अलीशाह ने ईडी के सामने यह भी खुलासा किया कि दाऊद की पत्नी महजबीन इब्राहिम त्योहारों के दौरान फोन पर उसके परिवार से बात करती थी।

पिछले गिरफ्तार हुआ था छोटा शकील का करीबी

पिछले महीने 4 अगस्त को NIA ने छोटा शकील के करीबी सहयोगी इकबाल कुरैशी को गिरफ्तार किया था। कुरैशी कथित तौर पर डी कंपनी के संचालन में शामिल था और मुंबई सेंट्रल में एमटी अंसारी रोड पर रहता था। एनआईए ने 3 फरवरी को दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के करीबी सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज की थी। सहयोगी कथित तौर पर तस्करी, अवैध रूप से संपत्ति रखने, मनी लॉन्ड्रिंग और नार्को टेररिज्म में शामिल थे। उनके जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से भी संबंध थे।

Scroll to Top