ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सहारनपुर: घर बुलाकर BSC के छात्र की पीट-पीटकर हत्या

सहारनपुर (मानवीय सोच) मंगलवार देर रात थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के इस्लामनगर में देर रात कुछ युवकों ने जिया उर रहमान को अपने घर बुलाकर पीटकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि रात में एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। बताया गया कि कुछ युवकों ने उसको बेरहमी से पीटा। सूचना पर पुलिस ने रात में युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिया उर रहमान बीएससी का छात्र था। पुलिस ने शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं इस मामले में आरोपी परिवार की युवती ने आज दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारन क्षेत्र निवासी जिया उर रहमान (20) पुत्र अयूब अहमद मंगलवार शाम को अपने घर पर ही था। देर रात एक युवक उसे बुलाकर अपने साथ ले गया। बताया गया कि कुछ देर बाद परिजनों को जिया उर रहमान के साथ मारपीट की किसी ने जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आ रहा है। यह भी बताया गया है कि युवक का दूसरे वर्ग की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते युवक की हत्या की गई है। मामला दो वर्गों के बीच का होने के कारण गांव में तनाव बना है। पुलिस अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल में लगे हैं।

पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी कि छात्र की हत्या के आरोपी पक्ष की युवती ने आज दोपहर 12:00 घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर एसएसपी डॉ विपिन टाडा ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

एसएसपी ने बताया कि रात्रि में कुछ लोगों द्वारा एक युवक की पिटाई करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।। दोपहर में आरोपी पक्ष की एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर रही है। दोनों पक्ष जो तहरीर देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल शांति है। पुलिस अधिकारी यहां मौजूद है।

Scroll to Top