बसपा ने महापौर के सात उम्मीदवारों का किया एलान

लखनऊ  (मानवीय सोच)  बसपा ने सोमवार को यूपी निकाय चुनाव के लिए सात महापौर के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कानपुर, मेरठ, शाहजहांपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, अलीगढ़ और बरेली के महापौर प्रत्याशियों की घोषणा की है।
बसपा ने कानपुर मेयर पद के लिए अर्चना निषाद, मेरठ के लिए हसमत अली, शाहजहांपुर के लिए शागुफ्ता अंजुम, अयोध्या के लिए राममूर्ति यादव, गाजियाबाद के लिए निसारा खान को प्रत्याशी बनाया है।
इसके अलावा, अलीगढ़ से सलमान साहिद और बरेली से यूसुफ खान को उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *