प्रयागराज में चौथे दिन फिर गरजेगा बुलडोजर ; एक और करीबी गुर्गे का घर होगा ध्वस्त

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच)  प्रयागराज में चौथे दिन भी प्रशासन का बुलडोजर चलेगा. आज करेली इलाके में अतीक अहमद के करीबी गुर्गे के घर का ध्वस्तीकरण किया जाएगा. इस कार्रवाई को पुलिस बल की मौजूदगी अंजाम दिया जाएगा. 

दरअसल, उमेश पाल हत्याकांड के बाद शुरू हुए एक्शन के तहत पहले दिन इमरान अहमद खान का घर दूसरे दिन सफदर अली के आलीशान मकान और तीसरे दिन मसकुद्दीन की कोठी को मिट्टी में मिला दिया गया और आज चौथे दिन अतीक अहमद के चौथे करीबी के घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा.

इसके साथ-साथ कुख्यात बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर मोहम्मद गुलाम के साथ-साथ अतीक अहमद के पुराने करीबी भी प्रयागराज विकास प्राधिकरण की फेहरिस्त में शामि. में शामिल हैं, जिनके घरों पर बुलडोजर चलना है. उमेश हत्याकांड से जुड़े एक सीसीटीवी फुटेज में गुड्डू मुस्लिम बम फेंकते कैद हुआ था. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *