ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी के लिए बुलेट ट्रेन का सर्वे पूरा

वाराणसी   (मानवीय सोच)   बुलेट ट्रेन का सर्वे पूरा हो चुका है। शनिवार सुबह वाराणसी पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने  बताया कि हम बुलेट ट्रेन के सर्वे और उसकी पूरी व्यवहार्यता का अध्ययन कर रहे हैं। वैष्णव ने आगे कहा कि नई तकनीक के साथ नई परियोजना शुरू करने पर बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। हम मुंबई से अहमदाबाद तक देश के पहले बुलेट प्रोजेक्ट से बहुत कुछ सीख रहे हैं। इस महत्वकांक्षी परियोजना में काशी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास भी शामिल है।

अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वाराणसी पहुंचकर जानकारी दी कि वाराणसी में बुलेट ट्रेन के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि नई तकनीक के साथ नई परियोजना शुरू करने पर बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। हर कोई सिस्टम को आत्मसात कर रहा है और उससे सीख रहा है। एक बार परियोजना में और विकास होने के बाद देश भर में नए कोरिडोर को भी शामिल किया जाएगा।

काशी में अंतर्देशीय जलमार्ग
रेल मंत्री ने एएनआई के बात करते हुए कहा कि काशी रेलवे स्टेशन के साथ अंतर्देशीय जलमार्ग के घाट बनाए जाएंगे। इससे क्षेत्र का इंटर-मॉडल विकास होगा। उन्होंने कहा कि दो बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण आज किया गया। इसमें गंगा नदी पर एक नया पुल जिसमें 4 रेलवे लाइनें और 6 लेन हाईवे और काशी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास शामिल है। 350 करोड़ रुपये की लागत से काशी स्टेशन का पूर्ण पुनर्विकास किया जाएगा।

Scroll to Top