ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नशे के सौदागरों की पहली पसंद बना बुंदेलखंड, 4 तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (मानवीय सोच)  बुंदेलखंड इलाका नशे के सौदागरों की पहली पसंद बनते जा रहा है. उसमें भी विशेष कर झांसी जिला. पुलिस लगातार तस्करों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान चलाए हुए है. पुलिस के अनुसार अन्य राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अभी तक सैकड़ों क्विंटल गांजा बरामद किया गया है. इस कड़ी में पुलिस ने चार गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. इनके पास से 40 किलो गांजा बरामद किया गया है.

एसपी सिटी राधेश्याम राय ने जानकारी देते हुए कहा कि रक्सा थाना की पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी. इस बीच, मुखबिर से सूचना मिली कि चार अंतरराज्यीय गांजा तस्कर क्षेत्र में तस्करी की योजना बना रहे हैं. इसके बाद, पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए चारो गांजा तस्कर काफी शातिराना ढंग से तस्करी करते थे. वो लंबे समय से अन्य जगहों से गांजा लाकर झांसी समेत आसपास के जिले में तस्करी करते थे. पुलिस ने फिलहाल गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

तस्करी का केंद्र बन रहा झांसी

बता दें कि, झांसी जिला गांजा तस्करी के लिए सबसे मुफीद बनता जा रहा है. इससे पहले भी बबीना थाना क्षेत्र, कोतवाली क्षेत्र, प्रेम नगर थाना क्षेत्र, सीपरी बाजार थाना क्षेत्रों में भारी मात्रा में गांजा पुलिस ने जब्त कर कई गांजा तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया था.

Scroll to Top