ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कैबिनेट बैठक आज, निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए पेश होगा अध्यादेश

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के निर्धारण के लिए उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 और नगर निगम अधिनियम 1964 में संशोधन का अध्यादेश लाने की तैयारी है। ओबीसी आरक्षण के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के आधार पर तैयार अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट में 21 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की उम्मीद है।

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने की मंजूरी दी है। प्रदेश सरकार ने आयोग की रिपोर्ट के अनुसार आरक्षण व्यवस्था लागू करने के लिए उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 और नगर निगम अधिनियम 1964 में संशोधन का अध्यादेश तैयार किया है। मंगलवार को दिनभर इसे तैयार करने की मशक्कत चलती रही। सूत्रों के मुताबिक सरकार को जल्द से जल्द निकाय चुनाव की कवायद शुरू करनी है, लिहाजा यह अध्यादेश बुधवार को कैबिनेट से मंजूर हो सकता है।

Scroll to Top