ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले- भारत जोड़ो यात्रा से देश को तोड़ रही कांग्रेस

मिर्जापुर   (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने रविवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने विंध्य क्षेत्र के पक्का घाट पर साठ हजार अंगुलिका मत्स्य बीज गंगा में प्रवाहित किया। इसके बाद एक होटल पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर देश तोड़ने का काम कर रही है, जोड़ने का काम तो भाजपा गठबंधन कर रही है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुसलमान के घर बन रहे हैं, उनको अनाज मिल रहा है। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट कहती है कि मुसलमान सबसे ज्यादा गरीब हैं तो कांग्रेस, सपा, बसपा ने इन्हें गरीब बनाकर छोड़ दिया। जिनका विकास हम कर रहे हैं। रही बात ओमप्रकाश राजभर की तो वे सुबह कहीं, शाम को कहीं और रहते हैं और राजनीति में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं जो उचित नही है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है ।

उन्होंने कहा कि 2024 में पुन: प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज कर केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। कहा कि मत्स्य मंत्रालय दिल्ली को 20  हजार करोड़ रुपये दिए गए। जिसमें मुफ्त बीमा, एक लाख साठ हजार रुपये किसान क्रेडिट कार्ड के लिए और 25 योजनाओं में 60 प्रतिशत अनुदान दिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि 25 करोड़ रुपये मछुवा कल्याण कोष में दिया है। इस धनराशि से निषाद समाज के बच्चों के लिए हर मंडल में कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। विंध्याचल में चार महीने से नाव का संचालन बंद होने के संबंध में उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात की जा रही है।

नाविकों की रोजी रोटी बंद नहीं होनी चाहिए

उन्होंने कहा कि नाविक मां गंगा के सेवक हैं और गंगा यहां आने श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। ऐसे में नाविकों की रोजी रोटी बंद नहीं की जानी चाहिए। यहां पीएसी व जल पुलिस लगाकर गंगा में नावों का संचालन शुरू कराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अधिकारी नहीं मानेंगे तो मुख्यमंत्री से मिलकर इस मसले को उठाया जाएगा। निकाय चुनाव के संबंध में उनका कहना था कि पार्टी चुनाव के लिए बनी है। भाजपा बड़े भाई के रूप में जैसा कहेगी, वैसा करेंगे। उधर, मंत्री को नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने दर्शन-पूजन कराया।

 

भारतीय जनता पार्टी ने हमें गले लगाया

संजय कुमार निषाद ने बताया कि काफी समय पहले पुत्र के मुंडन संस्कार में विंध्याचल आना हुआ था। मां के दरबार में आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम ने निषादराज को गले लगाया था और सेना के साथ रावण राज समाप्त किया था, उसी तरह मैंने सेना बनाई और देश में रावण राज को समाप्त करने की ठानी तो भारतीय जनता पार्टी ने हमें गले लगाया। मत्स्य विभाग के मंत्री बनने के बाद वे पहली बार मिर्जापुर 

Scroll to Top