ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बकरीद की वजह से अकबरनगर में नहीं चला अभियान

लखनऊ के अकबरनगर में अवैध निर्माण तोड़ने का अभियान सोमवार को नहीं चला। पिछले 7 दिनों से चला आ रहा अभियान बकरीद की वजह से रोक दिया गया। फिलहाल इसे सिर्फ एक दिन के लिए रोका गया है। मंगलवार को सुबह से फिर अवैध निर्माण तोड़ने का का शुरू किया होगा। अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिन में अकबरनगर को पूरी तरह से खाली करा लिया जाएगा। अभी तक फेज वन और फेज टू में कुल 1149 मकान गिराए जा चुके हैं। छोटी-बड़ी कुल 27 मशीनें इस काम में लगाई गई हैं। रविवार को 24 घंटे में 279 घरों को गिराया गया।

फिलहाल मंदिर और मस्जिद गिराने की योजना में प्रशासन ने बदलाव किया है। प्रशासन की तरफ से कहा गया कि मंदिर और मस्जिद सबसे आखिरी में तब तोड़े जाएंगे जब सभी घरों को गिरा लिया जाएगा। LDA वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी कहना है कि कोशिश है कि बुधवार तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई ेको पूरा करा लिया जाए। इस दौरान सभी लोगों का सामान बसंतकुंज योजना में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि अभी भी कई लोग मकान के लिए दौड़ लगा रहे है।

आवास के लिए 1800 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अकबरनगर पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। ऐसे में अभियान तेज कर दिया गया है। स्कॉर्पियो क्लब के पास कुकरैल नदी की पैमाइश कुकरैल नदी के वन क्षेत्र स्थित स्कोर्पियो क्लब के पास पैमाइश कराई जाएगी। कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने इसकी पैमाइश सिंचाई विभाग और तहसील स्तर से करके सीमांकन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी अवैध अतिक्रमण मिलता है, तो तत्काल उसे तोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कुकरैल नदी को अपने वास्तविक स्वरूप और प्रकृति के हिसाब से विकसित किया जाएगा। कुकरैल नदी की मूल जलधारा को वापस लाने के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

Scroll to Top