कनाडा की कंपनियां 1000 करोड़ का करेंगी निवेश

लखनऊ  (मानवीय सोच)  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के रोड शो के लिए कनाडा गए प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को 1000 करोड़ रुपए के निवेश के लिए दो एमओयू साइन किए हैं।

इस पर निवेश सीईओ अभिषेक प्रकाश ने बताया कि ये कंपनियां यूपी में डिफेंस एंड एयरोस्पेस और हेल्थ सेक्टर में निवेश करेंगी।

दुनिया भर से प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए 16 अलग-अलग देशों में प्रदेश के प्रतिनिधि गए हैं। फरवरी में लखनऊ में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *