ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलिस मुख्यालय के पास कार बनी आग का गोला, चालक समेत 4 लोगों ने कूदकर बचाई जान

लखनऊ : (मानवीय सोच)  सुशांत गोल्फ सिटी स्थित पुलिस मुख्यालय के पास शुक्रवार रात कार में अचानक आग लग गई। कार चालक समेत तीन लोगों ने कार से कूदकर जान बचाई। सूचना पाकर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया पर तब तक पूरी कार जल चुकी थी।

इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट निवासी रविंद्र कुमार सिंह शुक्रवार रात को अपने दोस्त मुरारी चोपड़ा के साथ इस्कॉन मंदिर गए थे। कार उनका चालक अनिल पाल चला रहा था। अहिमामऊ के रास्ते वह घर वापस आ रहे थे तभी पुलिस मुख्यालय के पास सर्विस रोड पर उनकी कार अचानक बंद हो गई।

चालक कुछ समझ पाता कि बोनट में आग की लपटे निकलने लगी। चालक समेत कार सवार लोगों ने कार से बाहर आ गए। देखते ही देखते आग की लपटों में कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

Scroll to Top