ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नोएडा में कार सवार युवकों ने तीन छात्राओं को मारी टक्कर, कोमा में गई इंजीनियरिंग की छात्रा

नोएडा:  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के नोएडा में कार सवार युवकों ने तीन छात्राओं को गाड़ी से टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। छात्रा को हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रा के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। चोट के कारण वह कोमा में चली गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसे आईसीयू में रखा गया है। वहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। गंभीर रूप से घायल छात्रा का नाम स्वीटी कुमारी बताया जा रहा है। वह बीटेक फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। कार सवार युवक टक्कर मारने के बाद फरार हो गए। नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार सवारों की तलाशी शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

एक्सीडेंट का केस दर्ज करा दिया गया है। दर्ज कराए गए केस में पूरी घटना का विवरण दिया गया है। कहा गया है कि अल्फा-2 बस स्टैंड से स्वीटी कुमारी डेल्टा की तरफ आ रही थी। उसके साथ दो अन्य छात्राएं भी मौजूद थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन तेजी से आई। तेज रफ्तार गाड़ी ने तीनों छात्राओं को टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए कैलाश हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।

गंभीर रूप से जख्मी हुई स्वीटी

दुर्घटना में स्वीटी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वह अभी गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है। स्वीटी जीएनआईओटी में फोर्थ ईयर की छात्रा है। वह ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 इलाके में रहती है। कॉलेज के छात्रों ने छात्रा के इलाज में असमर्थता की बात जताई है। उन्होंने कहा है कि हम लोग पैसा जमा कर रहे हैं, क्योंकि उसके परिवार वाले पैसा जमा करने में असमर्थ हैं।

कॉलेज के छात्रों आशीर्वाद मणि त्रिपाठी, करण पांडेय, आदर्श प्रताप सिंह, राज श्रीवास्तव, वैभव पांडे ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वीटी एक जोनल स्पोर्ट्स खिलाड़ी है। इसने कई मेडल भी जीते हैं। उसके दुर्घटना में घायल होने के बाद हम लोग उसका इलाज में जुटे हैं।

Scroll to Top