शाइन सिटी के निदेशक के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज

लखनऊ  (मानवीय सोच)  जमीन घोटाले के आरोप में जिला जेल में बंद बहुचर्चित शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कम्पनी के निदेशक आसिफ नसीम के खिलाफ जेल प्रशासन ने जालसाजी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

आरोप है कि आसिफ ने जेलर के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर जमीन का विक्रय करने के लिए अपने करीबी श्याम लाल को अधिकृत कर दिया था। जिसके आधार पर उपनिबंधक कार्यालय मे वह जमीन का बैनामा कर रहा था।

प्रकरण की जानकारी होने पर जिला जेल के जेलर राजेन्द्र सिंह ने आरोपी बंदी के खिलाफ गोसाईंगंज थाने पर तहरीर दी थी। अतिरिक्त निरीक्षक देवकरन सिंह के मुताबिक जेलर की तहरीर पर आरोपी बंदी के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *