प्रयागराज में AIMIM प्रवक्ता पर केस, पीएम मोदी पर की थी विवादित टिप्पणी

प्रयागराज  (मानवीय सोच)  AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद फरहान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरहान ने 30 मार्च को एक टीवी डिबेट के दौरान पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। साल 2022 में शहर दक्षिणी से मोहम्मद फरहान चुनाव लड़ चुका है।

मामला संज्ञान में आने के बाद प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के करेली थाने में मोहम्मद फरहान पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। करेली थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया, 30 मार्च की शाम को 4 से 5 के बीच सोशल मीडिया पर दिए गए बयान में मोहम्मद फरहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी किया। जिसके बाद अधिवक्ता आरिफ इकबाल ने पुलिस कमिश्नर से इसकी शिकायत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *