ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रिश्वत मामले में ओडिशा के उद्योगपति के बेटे को CBI ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के एक अधिकारी को कथित तौर पर 25 लाख रुपये की रिश्वत देने के मामले में जाने-माने उद्योगपति और उड़ीसा स्टीवडोर्स लिमिटेड (ओएसएल) के प्रबंध निदेशक महिमानंद मिश्रा के बेटे चर्चित मिश्रा को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

एजेंसी ने शिशिर कुमार दास नामक एक बिल्डर को भी गिरफ्तार किया है, जिसे मामले के मुख्य आरोपी पोर्ट ट्रस्ट के मुख्य यांत्रिक अभियंता सरोज कुमार दास द्वारा खरीदी गई संपत्ति के लिए रिश्वत के पैसे से अग्रिम भुगतान किया गया था. दास को सीबीआई ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.

अधिकारियों ने बताया कि पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के मुख्य यांत्रिक अभियंता सरोज कुमार दास ने अपने सहयोगी सुमंत राउत के जरिये कंपनी से घूस के तौर पर 60 लाख रुपये की मांग की थी.

अधिकारियों के अनुसार, कंपनी के सामान को बंदरगाह पर उतारने के दौरान एक ‘कन्वेयर बेल्ट’ (बंदरगाह पर सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में इस्तेमाल होने वाली बेल्ट) क्षतिग्रस्त हो गई थी. उन्होंने कहा कि दास ने कन्वेयर बेल्ट के मरम्मत के खर्च के भुगतान से छूट देने के बदले रिश्वत मांगी थी.

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने इससे पहले राउत, ओएसएल के डीजीएम सूर्य नारायण साहू और एक अन्य व्यक्ति शंख शुभ्र मित्रा को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया था. उन्होंने बताया कि इन चारों आरोपियों को विशेष अदालत ने पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा था.

Scroll to Top