ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

SSC घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्‍ली और कोलकाता में कई स्‍थानों पर की छापेमारी

नई दिल्‍ली : (मानवीय सोच)  केंद्रीय जांच ब्‍यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और कोलकाता में 10 स्‍थानों पर छापेमारी की है. SSC घोटाला मामले में यह कार्रवाई की गई है. अभियान के तहत कई सॉफ्टवेयर फर्म के ऑफिस पर रेड की गई. गौरतलब है कि इस मामले में सीबीआई ने 18 मई को  केस रजिस्टर किया था. मामले में संबंधित फर्मों पर रिकॉर्ड में हेरफेर करने आरोप है.गौरतलब है कि इस घोटाले में बंगाल सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया जा चुका है.  23 जुलाई को की गई गिरफ्तारी के बाद से ईडी ने कोलकाता में अर्पिता मुखर्जी से जुड़े फ्लैट्स में छापेमारी की है जिसमें करोड़ों रुपये की नकदी बरामद की गई है.

जांच एजेंसियों का दावा है कि यह राशि शिक्षकों और अन्‍य कर्मचारियों की नियुक्ति से संबद्ध है जब टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी 2016 में शिक्षा मंत्री थे. चटर्जी पिछले सप्‍ताह तक पश्चिम बंगाल सरकार में उद्योग मंत्री थे. चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर चौतरफा सियासी हमले शुरू हो गए थे और बाद में सीएम ममता बनर्जी ने चटर्जी को मंत्री पद से हटाने के साथ पार्टी से भी सस्‍पेंड कर दिया था.  तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें पार्टी के महासचिव सहित सभी पदों से हटा दिया है.

Scroll to Top