जेट एयरवेज के माल‍िक नरेश गोयल के ठ‍िकानों पर पहुंची सीबीआई, 7 जगहों पर ली तलाशी

नई द‍िल्‍ली (मानवीय सोच) सीबीआई ने केनरा बैंक में 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को जेट एयरवेज और उसके संस्थापक नरेश गोयल के मुंबई स्थित परिसरों सहित सात स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई ने नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनीता और पूर्व एयरलाइन निदेशक गौरांग आनंद शेट्टी के आवासों और कार्यालयों में छापेमारी की। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने केनरा बैंक की एक शिकायत पर 538 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *