ओडिशा ट्रेन दुर्घटना की जांच करेगी CBI

नई दिल्ली : (मानवीय सोच) ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुई रेल दुर्घटना को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रविवार को बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि अब तक मिली जानकारी को ध्यान में रखते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की जा रही है। जिसका मतलब साफ है कि सीबीआई रेल दुर्घटना की जांच करेगी।

उन्होंने कहा कि दो लाइन में पटरी की मरम्मत का काम लगभग हो गया है। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड की तरफ से इस मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है।

ट्रेन दुर्घटना में कितने लोगों ने गंवाई जान?

बालेश्वर में शुक्रवार को हुई तीन ट्रेन दुर्घटनाओं में अबतक 275 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1100 से ज्यादा घायल हो गए। रेल मंत्रालय के मुताबिक, मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है और अधिकारी दुर्घटनास्थल पर बहाली प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *