ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

CBSE ने रद्द की 21 स्कूलों की मान्यता

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने डमी स्कूल के तौर पर चिन्हित किए गए 21 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इनमें से 16 स्कूल दिल्ली और राजस्थान के 5 स्कूल शामिल है। सभी स्कूल देश के अलग-अलग इलाकों के एड्रेस पर चल रहे थे। सीबीएसई ने इन सभी स्कूलों की मान्यता इसलिए खत्म की है क्योंकि यह सभी स्कूल केवल कागजों पर चल रहे थे।

दिल्ली के 16 स्कूलों की मान्यता हुई रद्द

जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई हैं उनमें दिल्ली के नरेला स्थित खेमा देवी पब्लिक स्कूल, मुंगेशपुर स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल, दी विवेकानंद स्कूल के अलावा अलीपुर स्थित संत ज्ञानेश्वर मॉडल स्कूल, राजीव नगर एक्सटेंशन स्थित राहुल पब्लिक स्कूल, पश्चिम दिल्ली के चंद्र विहार स्थित भारती विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, सुलतानपुरी रोड स्थित पीडी मॉडल सेकेंडरी स्कूल, उत्तर पश्चिम दिल्ली के खंजवाल स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल,  नांगलोई स्थित यूएसएम पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, एसजीएन प​ब्लिक स्कूल व एमडी मेमोरियल प​ब्लिक स्कूल शामिल हैं. इसी तरह बपरोला स्थित आरडी इंटरनेशनल स्कूल, उत्तर पश्चिम दिल्ली के मदनपुर डबास स्थित हीरालाल पब्लिक स्कूल, रोहिणी सेक्टर 21 स्थित हंसराज मॉडल स्कूल, धंसा रोड स्थित केआरडी इंटरनेशनल स्कूल तथा मुंडका स्थित एमआर भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।

Scroll to Top