ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीसीएसयू ने जारी की PhD एंट्रेंस एग्‍जाम की डेट

मेरठ  (मानवीय सोच)  चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज एवं विश्वविद्यालय परिसर से जिन छात्र-छात्राओं पीएचडी करने के लिए अप्लाई किया था, वह एंट्रेंस एग्जामके लिए तैयार हो जाएं. दरअसल विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वाराजारी किए गए सर्कुलर के अनुसार, 3 और 4 दिसंबर को पीएचडी का एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा. एंट्रेंस एग्जाम की बात की जाए तो यह पेपर पूरी तरीके से ऑनलाइन होगा. ऐसे में सभी छात्र-छात्राएं समय से संबंधित केंद्र पर पहुंचकर प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जल्द ही प्रवेश परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे.

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जिन सीटों पर यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है. उन सीटों की संख्या की बात की जाए तो कुल 1900 सीटें हैं. वहीं, आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 6100 है. ऐसे में मेरिट के अनुसार छात्र छात्राओं को पीएचडी में प्रवेश मिलेगा.

छह साल बाद हो रहा एंट्रेंस एग्जाम
बता दें कि कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 6 साल बाद पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम कराया जा रहा है. यह परीक्षा पूरी तरीके से ऑनलाइन रहेगी. परीक्षाओं के लिए गाजियाबाद और मेरठ में केंद्र बनाए जा रहे हैं. जहां पर छात्र छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे. परीक्षा में प्रवेश से संबंधित एडमिट कार्ड भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस सप्ताह जारी कर दिए जाएंगे, जिनके माध्यम से छात्र छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे. जैसे ही छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पेपर को सबमिट करेंगे. उसके बाद छात्र-छात्राओं को स्कोर मिल जाएगा. प्रवेश परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो उसके लिए भी विश्वविद्यालय द्वारा कई टीमें तैनात की जाएंगी.

Scroll to Top