ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

CDR लीक मामला: सालों से चल रहा था धंधा, दिल्ली पुलिस के सामने गिरफ्तार आरोपी ने खोले कई राज

नई दिल्ली: (मानवीय सोच)  दिल्ली पुलिस सीडीआर लीक करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पवन से पूछताछ कर रही है. साथ ही पूरे मामले में पुलिस को अभी गैंग के कई अन्य आरोपियों की भी तलाश है. पुलिस पूरी चौकसी के साथ डिटेक्टिव एजेंसी चलाने वाले पंकज की तलाश रही है, जो कंपनी का मालिक था. साथ ही बिहार में भी पुलिस की एक टीम रेड कर रही है.

दिल्ली में डिटेक्टिव एजेंसी चलाने वाले कई डिटेक्टिव भी पुलिस के रडार पर हैं. पूरे मामले में बड़े और नामी डिटेक्टिव भी गिरफ्तार हो सकते हैं. पूछताछ में अब तक जो बात सामने आई है वो ये है कि करीब 25 हज़ार रुपए में CDR मुहैया कराए जाते थे. इन आरोपियों को सूरत में बैठा शख्स CDR मुहैया करवाता है. ऐसे में सूरत वाले शख्स की भी तलाश जारी है.

दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की AATS की टीम ये पता लगाने में जुटी है कि ये (आरोपी) अब तक कितनी CDR निकाल चुके हैं. पूछताछ में जानकारी मिली है कि कई सालों से ये धंधा चल रहा है. CDR लीक मामले की जानकारी MHA ने भी दिल्ली पुलिस मांगी है. ये एक बड़ा सवाल है कैसे किसी की पर्सनल जानकारी यानि CDR लीक की जा रही है.

Scroll to Top