ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

स्वच्छ गंगा मिशन के लिए आठ परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी, यूपी को मिले 482 करोड़

लखनऊ   (मानवीय सोच)  केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने यूपी को सीवरेज प्रबंधन समेत अन्य आठ नई परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इसके तहत वाराणसी-मथुरा समेत छह जिलों में कई काम कराए जाएंगे।वाराणसी में अस्सी नाले की टैपिंग की जाएगी। वृंदावन में एसटीपी का निर्माण समेत इंटरसेप्शन और डायवर्जन नेटवर्क का काम होगा। मथुरा के कोसी कलां में एसटीपी के साथ छाता में इंटरसेप्शन और डायवर्जन नेटवर्क को बिछाया जाएगा।

इसके साथ ही प्रदेश के चार जिलों हापुड़, बुलंदशहर, बदायूं और मिर्जापुर में जैव विविधता पार्कों की स्थापना की एक बड़ी परियोजना को भी मंज़ूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नदियों को स्वच्छ रखने की मुहिम को प्राथमिकताओं में शामिल किया है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से 8 परियोजनाओं की मंजूरी इसी दिशा में उठाया गया अहम कदम है।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की कार्यकारी समिति की 45वीं बैठक में सीवरेज प्रबंधन के लिए उत्तर प्रदेश में कुल 4 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिसमें वाराणसी में अस्सी नाले की टैपिंग के लिए 55 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण भी शामिल है।

इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत कुल 308.09 करोड़ रुपये है। वाराणसी की परियोजना का उद्देश्य तीन नालों अस्सी, सामने घाट और नखी से जीरो अनट्रीटेड डिस्चार्ज का लक्ष्य हासिल करना है। अन्य परियोजनाओं में 13 एमएलडी के एसटीपी का निर्माण, मौजूदा संरचनाओं का नवीनीकरण शामिल हैं।

वृंदावन में 77.70 करोड़ रुपये की लागत से 12 एमएलडी के एसटीपी का निर्माण और इंटरसेप्शन और डायवर्जन नेटवर्क बिछाना भी शामिल है। वहीं, मथुरा के कोसी कलां में 66.59 करोड़ की लागत से 6 एमएलडी का एसटीपी जबकि छाता में आई एंड डी नेटवर्क आदि बिछाना शामिल है। इन सभी परियोजनाओं में 15 वर्षों के लिए परिसंपत्तियों का संचालन और रखरखाव भी शामिल है।

चार जैव विविधता पार्कों की होगी स्थापना

इसी के साथ प्रदेश के चार जिलों हापुड़, बुलंदशहर, बदायूं और मिर्जापुर में चार जैव विविधता पार्कों की स्थापना की एक बड़ी परियोजना को भी मंज़ूरी दी गई है, जिसकी अनुमानित लागत 24.97 करोड़ रुपये है। इनके नाम मिर्जापुर में मोहनपुर जैव विविधता पार्क, बुलंदशहर में रामघाट जैव विविधता पार्क, हापुड़ में आलमगीरपुर जैव विविधता पार्क और बदायूं में उझानी जैव विविधता पार्क हैं।

ये सभी चार स्थान गंगा के बाढ़ के मैदानों पर स्थित हैं। प्रस्तावित पार्क गंगा के बाढ़ के मैदानों के साथ आरक्षित वनों का हिस्सा हैं और नदी के कायाकल्प और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जौनपुर में घाट को किया जाएगा विकसित

रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के लिए प्रदेश के जौनपुर में 5.07 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक घाट विकास परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। जिस स्थान पर यह परियोजना प्रस्तावित है वह एक पवित्र स्थान है, जो गंगा की सहायक गोमती नदी से संबद्ध है। यह जनता की आस्था का केंद्र है। परियोजना में हनुमान घाट को सद्भावना पुल से जोड़ने वाली 4 मीटर चौड़ी पैदल यात्रा का पथ, घाट, भू निर्माण, शौचालय ब्लॉक आदि का निर्माण शामिल है।

Scroll to Top