ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र का 7 राज्यों को पत्र

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस से चिंतित केंद्र सरकार ने देश के सात राज्यों को चिट्ठी लिखकर आने वाले त्योहारों को लेकर किया आगाह. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सात राज्यों को चिट्ठी लिखकर कहा कि पिछले एक महीने में इन राज्यों में कोरोना के मामले के मामले बढ़ रहे हैं, जो चिंता की बात है.

केंद्र ने ये भी आगाह किया है कि आने वाले दिनों में त्योहारों का सीजन है,जिस वक्त मास गैदरिंग्स की आशंका है और लोगों का एक राज्य से दूसरे राज्य ट्रेवेल भी बढ़ेगा, जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारें उचित कदम उठाएं और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन को फॉलो करें.

टेस्ट, ट्रीट, ट्रैक, निगरानी, वैमसीनैशन में तेजी लाने की जरूरत है. बता दें कि दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. इन्हीं सात राज्यों को स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिट्ठी लिखकर चिंता जताने के साथ उन्हें आगाह किया है.

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,419 नए मामले सामने आए. पिछले छह माह में संक्रमितों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर 12.95 फीसदी हो गई है.

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 2000 से अधिक मामले सामने आए हैं. आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को सामने आए नए मामलों के बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,64,793 हो गई जबकि मृतक संख्या 26,327 पर पहुंच गई.

 

Scroll to Top