ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रेलवे की जमीन को लीज पर उठाएगी केंद्र सरकार

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  केंद्र सरकार पीएम गति शक्ति कार्यक्रम के लिए रेलवे की भूमि को लीज पर उठाने जा रही है। इसके लिए केंद्रीय मंत्रीमंडल ने लंबे वक्त के लिए लीज की नीति को मंजूरी दे दी है। इसके बारे में सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस नीति से 300 कार्गो टर्मिनल स्थापित करने और लाखों की संख्या में नौकरी के अवसर पैदा होंगे।

बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया है कि रेलवे की भूमि को पीएम गति शक्ति कार्यक्रम के तहत 35 साल की लंबी अवधि के लिए लीज पर लिया जाएगा। जबकि, वर्तमान में यह अवधि पांच साल के लिए है।

मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने बताया कि इस नीति से 300 कार्गो टर्मिनल स्थापित किए जाएंगे। साथ ही इस कार्यक्रम के तहत 1.25 लाख लोगों को नौकरियां मिलेंगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि लगभग 1.25 लाख नौकरियों के अलावा यह नीति रेलवे को अधिक राजस्व भी दिलाएगी। पांच साल में 300 कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। नई नीति बुनियादी ढांचे और अधिक कार्गो टर्मिनलों के एकीकृत विकास को सक्षम करेगी।

Scroll to Top