ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी से मिले चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ; बड़ा निवेश करेगा टाटा समूह

यूपी  (मानवीय सोच)  अगले साल होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए योगी सरकार जोरशोर से जुटी है। मंत्रियों और अधिकारियों की टीमें देश औऱ विदेशों में आने के लिए औद्योगिक समूहों को निमंत्रण देने में जुटे हैं। आयोजन के लिए सीएम योगी ने कई निर्देश जारी किए हैं। इस बीच देश की अग्रणी ओद्योगिक समूह टाटा संस की तरफ से भी यूपी में बड़े निवेश के संकेत दिए गए हैं। टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखरन ने उत्तर प्रदेश की बेहतर निवेश पॉलिसी और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का हवाला देते हुए इस बात के स्पष्ट संकेत दिए कि टाटा संस उत्तर प्रदेश में जल्द निवेश कर सकता है। इस दौरान प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं और उत्तर प्रदेश के चहुमुखी विकास पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी टाटा की उपस्थिति दर्ज कराकर उत्तर प्रदेश में निवेश करने की इच्छा जताई है। बैठक में योगी ने टाटा ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, ऑटो मोबाइल और उड्डयन के क्षेत्र में मजबूत पकड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश में टाटा समूह की निवेश की पहल का स्वागत किया है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से निवेश का बेहतर माहौल प्रदेश में बनाए जाने के मद्देनज़र उन्हें हर सम्भव सहयोग दिए जाने का भरोसा दिलाया।

Scroll to Top