लखनऊ (मानवीय सोच) पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बीते दो दिनों से जारी बरसात और तेज हवा का दौर शनिवार से अगले दो दिनों के लिए थमेगा। इसके बाद फिर दो दिन तक बारिश व तेज हवा के आसार मौसम विभाग जता रहा है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में शाम को बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के जारी बुलेटिन के मुताबिक तीन और चार अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरसात हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में औसतन 2.7 मिमी बरसात रिकार्ड हुई है। इसमें सर्वाधिक बरसात गौतमबुद्ध नगर में 21 मिमी रिकार्ड की गई। जबकि बागपत में 16.7 मिमी, मुजफ्फरनगर में 15.9, मेरठ में 14.8 और गाजियाबाद में 14 मिमी पानी बरसा। सिद्धार्थनगर में ओलवृष्टि भी हुई।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोनभद्र में ज्यादा बरसात
पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोनभद्र में 5.2 मिमी पानी बरसा। जबकि लखनऊ में 4.2, कानपुर में 3.9, बाराबंकी में 3.4, हरदोई में 2.1 मिमी रहा बारिश का औसत।
