ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भूटान में 30 माह बाद बॉर्डर खुले ; एंट्री के नियमों में भी बदलाव

भूटान  (मानवीय सोच) विदेशियों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हैं। तकरीबन 30 महीने बाद भूटान की सरजमीं विदेशियों के लिए खोली गई है। कोरोना महामारी के कारण भूटान ने बाहरी लोगों के लिए एंट्री बैन कर रखी थी। शुक्रवार को इन प्रतिबंधों के हटने के बाद भूटानी नागरिक भी सीमा पार जा सकते हैं। हालांकि इस बार भूटान सरकार ने विदेशियों के लिए खास नियम जारी किए हैं। जिसमें एंट्री पर प्रतिदिन शुल्क देना अनिवार्य होगा। साथ ही एंट्री से पहले ऑनलाइन आवेदन जरूरी होगा। एंट्री के वक्त पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड से काम नहीं चलेगा। जानिए, अब कितने बदल गए हैं नियम…

भारत समेत दुनिया के कई देशों के लोगों के लिए भूटान हमेशा घूमने की पसंदीदा जगह रहा है। शुक्रवार को भूटान घूमने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर आई। भूटान सरकार ने विदेशी लोगों के लिए सीमाएं खोल दी हैं। साथ ही भूटान के नागरिक भी अब सीमा पार जा सकते हैं। कोरोना महामारी के चलते 30 महीने तक भूटान ने अपनी सीमाएं बंद कर रखीं थी। 

घूमने के लिए जेब होगी ढीली
भूटान सरकार ने जनवरी 2020 को संसद द्वारा पारित कानून के तहत विदेशियों की एंट्री पर कर लागू किया है। इस नियम में भारतीय भी शामिल हैं हालांकि उन्हें रकम के मामले में थोड़ी रियायत जरूर मिली है। भारतीयों के लिए भूटान की एंट्री पर 1200 रुपए प्रतिदिन शुल्क देना होगा। जबकि, विदेशियों के लिए यह रकम 200 डॉलर प्रतिदिन है।

भावुक नजर आए लोग
शुक्रवार को जयगांव-फंटशोलिंग सीमा पर अधिकारियों ने कुछ भावनात्मक दृश्य देखे। सीमा पर भारतीय हिस्से में तैनात एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “भूटान की एक महिला भारत को पार करते ही फूट-फूट कर रोने लगी। उसकी मां, जिसने एक भूटानी नागरिक से शादी की। वह उत्तरी बंगाल के कलिम्पोंग में रहती है। उसने कहा कि वह ढाई साल बाद अपनी मां को देखेगी।” 

नए नियम लागू
यात्रा से पहले ऑनलाइन पंजीकरण अब से अनिवार्य है। केवल पासपोर्ट और मतदाता पहचान पत्र भारतीय नागरिकता के प्रमाण के रूप में स्वीकार किए जाएंगे। पहले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल किया जा सकता था लेकिन अब नियम बदल गए हैं। साथ ही, 18 वर्ष से कम आयु के भारतीयों को पहचान प्रमाण के रूप में मूल जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

Scroll to Top