सद्दाम और लल्ला गद्दी समेत नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

बरेली  (मानवीय सोच)  अशरफ के मामले में एसआईटी के विवेचक ने नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इनमें अशरफ का साला सद्दाम और लल्ला गद्दी भी शामिल हैं। इनमें अशरफ के गुर्गे लल्ला गद्दी को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि एक लाख का इनामी सद्दाम फरार है। बताया जा रहा है कि सद्दाम दुबई भाग गया है। 

जिला जेल में बंद रहे अशरफ को सहूलियत देने के मामले में सात मार्च को बिथरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें अशरफ के साले सद्दाम, गुर्गे लल्ला गद्दी समेत जेल के आरक्षियों के नाम शामिल थे। इसके बाद जेल में अशरफ से मुलाकात करने वाले शूटरों के नाम भी सीसीटीवी फुटेज देखकर बढ़ाए गए थे। 

फुटेज के आधार पर बढ़ाए गए थे नाम 

फुटेज के आधार पर अतीक अहमद के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, फरमान, विजय चौधरी और सदाकत आदि के नाम बढ़ाए गए थे। अशरफ को भी मुख्य आरोपी के तौर पर घटना में शामिल किया गया था। कुछ दिनों पहले अशरफ की प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। असद, उस्मान, विजय चौधरी और गुलाम पुलिस एनकाउंटर में मार दिए गए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *