ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन प्रक्रिया होगी तेज, DigiYatra ऐप का बीटा वर्जन लॉन्च

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)   दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डायल) ने सोमवार को एंड्रॉयड प्लैटफॉर्म पर पर डिजियात्रा ऐप (DigiYatra app) का बीटा वर्जन लॉन्च किया। इससे यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर जल्दी चेक-इन कर सकेंगे।

DigiYatra परियोजना के तहत यात्री कागजरहित और संपर्करहित प्रक्रिया के जरिए हवाईअड्डे पर विभिन्न जांच बिंदुओं को पार कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहचान साबित करने के लिए ‘फेशियल फीचर’ का उपयोग करना होगा, जो बोर्डिंग पास से जुड़ेगा।

एक बयान के अनुसार, ”डायल ने दिल्ली विमानतल के टर्मिनल-3 पर आवश्यक सुविधा स्थापित की है और DigiYatra ट्रायल भी कर लिए हैं। इस सुविधा का उपयोग करके करीब 20,000 यात्री सुगमता और सुरक्षा वाले अनुभव से गुजरे।”

अब, यात्री इस ऐप के माध्यम से अपने बायोमैट्रिक्स और अन्य डिटेल जमा करेंगे और यह उन सभी उड़ानों के लिए संग्रहित रहेगा, जो वह दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर ले पाएंगे। एक यात्री को प्रत्येक उड़ान से पहले टर्मिनल-3 पर बायोमैट्रिक डिटेल जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

DigiYatra ऐप का बीटा वर्जन वर्तमान में Playstore (एंड्रॉयड प्लैटफॉर्म के लिए) पर उपलब्ध है। वहीं, यह ऐप कुछ ही हफ्तों में ऐप स्टोर (आईओएस प्लैटफॉर्म के लिए) पर भी उपलब्ध हो जाएगा।

किसी भी एयरलाइन द्वारा टर्मिनल-3 से उड़ान भरने वाले घरेलू यात्री ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और हवाई अड्डे पर सहज यात्रा अनुभव के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

ऐप डाउनलोड करने के बाद यात्री को अपना फोन नंबर और आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करनी होगी। फिर, यात्री को एक सेल्फी लेनी होगी, टीकाकरण विवरण जोड़ना होगा और बोर्डिंग पास को स्कैन करना होगा।

Scroll to Top