चार मई को नहीं होगा चेन्नई और लखनऊ का मैच, चुनाव की वजह से हुआ बदलाव

लखनऊ (मानवीय सोच) आईपीएल 2023 में चेन्नई और लखनऊ की टीम के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला चार मई की बजाय तीन मई को खेला जाएगा। पहले यह मैच चार मई को होना था, लेकिन लखनऊ में इसी दिन नागर पालिका के चुनाव होने हैं। इस वजह से यह मैच एक दिन पहले तीन मई को खेला जाएगा। मैच के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। 

आईपीएल 2023 के शेड्यूल के अनुसार शनिवार और रविवार के अलावा दो गुरुवार ऐसे थे, जिनमें दो मुकाबले खेले जाने थे, लेकिन अब सिर्फ एक गुरुवार ऐसा होगा, जिसमें दो मैच होंगे। वहीं, एक बुधवार का दिन भी ऐसा होगी, जिसमें आईपीएल के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पुराने शेड्यूल के अनुसार 20 अप्रैल और चार मई को आईपीएल के दो मैच होने थे, लेकिन अब चार मई की बजाय तीन मई को दो मैच होंगे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *