ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री ने आगरा में यूनिकॉर्न कम्पनियों के कॉन्क्लेव में अपने विचार व्यक्त किये.

प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए आवश्यक नीतियों को तय करने में यूनिकॉर्न, प्रदेश सरकार से निरन्तर विचार-विमर्श कर रहे : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने की दिशा में हम तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वर्ष 2029 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर होने की सम्भावना है। इसके लिये तैयार की गई कार्य योजना के अच्छे परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। अलग-अलग पैरामीटर्स पर तय किए गए लक्ष्यों को समयानुसार प्राप्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए आवश्यक नीतियों को तय करने में यूनिकॉर्न, प्रदेश सरकार से निरन्तर विचार-विमर्श करते रहे हैं। यूनिकॉर्न व्यवहारिक धरातल पर कार्य कर अपने अनुभवों को हमारी टीम से शेयर करते हैं, जिसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाती है।
मुख्यमंत्री जी आज आगरा में यूनिकॉर्न कम्पनियों के कॉन्क्लेव में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने स्टार्टअप की संस्कृति को नया आयाम प्रदान किया है। इससे लोगों के मन में विश्वास उत्पन्न हुआ। पहले लोगों के मन में सिस्टम के प्रति विश्वास नहीं था। प्रधानमंत्री जी ने स्टार्टअप इण्डिया, स्टैंड अप इण्डिया तथा मेक इन इण्डिया की भावना को आगे बढ़ाया। देश में इस दिशा में अनेक अच्छे कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री जी ने हमेशा इस मुद्दे पर युवाओं को प्रोत्साहित किया है। देश का युवा जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर बनेगा। स्टार्टअप इण्डिया इसका आधार बनेगा। स्टार्टअप इण्डिया देखते ही देखते देश व दुनिया में लोकप्रिय होता हुआ दिखाई दे रहा है। आप में से बहुत से युवा ऐसे होंगे जिन्होंने स्टार्टअप व स्टैंड अप इण्डिया के बारे में सीखा व जाना होगा।

प्रदेश में 14,000 से अधिक स्टार्टअप, इनमें से 7,000 स्टार्टअप्स को महिलाएं लीड कर रहीं
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज देश में अनेक यूनिकॉर्न है। प्रदेश में 14,000 से अधिक स्टार्टअप हैं। इनमें से 7,000 स्टार्टअप्स को महिलाएं लीड कर रही हैं। महिलाओं ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ अलग करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि हम आश्चर्यचकित हैं कि प्रदेश में फिजिक्स वाला एक यूनिकॉर्न बन गया है। इस फील्ड में पहले भी अवसर थे, लेकिन उनको भुनाने का काम इन्होंने किया। प्रदेश के प्रतियोगी व स्कूली विद्यार्थियों ने इस यूनिकॉर्न को हाथों-हाथ लिया। प्रदेश के जिन जनपदों को तकनीक से अनभिज्ञ माना जाता था, आज वहां पर भी फिजिक्स वाला पहुंचा हुआ है। यह चीजें दिखाती हैं कि जब इनोवेटिव आइडिया के साथ टेक्नोलॉजी जुड़ती है तो उसके अच्छे परिणाम निकलते हैं। प्रदेश में हो रहे अन्य कार्य भी इसके उदाहरण है। इसमें सबसे अच्छा उदाहरण महाकुम्भ 2025 का है।
Scroll to Top