मुख्यमंत्री ने की बाढ़, जलभराव एवं राहत कार्यों की समीक्षा : राहत आयुक्त कार्यालय को किया अलर्ट

लखनऊ : (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ और जलभराव को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपएदों में तेज बारिश के बाद जनहित के दृष्टिगत किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अतिवृष्टि के बाद अगले कुछ दिनों में प्रदेश की विभिन्न नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका है। सिंचाई एवं जल संसाधन के साथ-साथ राहत एवं बचाव से जुड़े सभी विभाग अलर्ट मोड में रहें।

इस वर्ष अब तक 24 जनपदों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, जबकि 31 जिलों में औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई माह में इन जिलों में भी अच्छी वर्षा होने की संभावना है। मौसम की बदलती परिस्थितियों पर सतत नजर रखी जाए।

One Reply to “मुख्यमंत्री ने की बाढ़, जलभराव एवं राहत कार्यों की समीक्षा : राहत आयुक्त कार्यालय को किया अलर्ट”

  1. **prostafense**

    ProstAfense is a premium, doctor-crafted supplement formulated to maintain optimal prostate function, enhance urinary performance, and support overall male wellness.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *