ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राज्य के मेडिकल संस्थानों में 10 हजार पद सृजित करने को मंजूरी दी

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के मेडिकल संस्थानों  में 10 हजार पद सृजित करने को  मंजूरी मिल गई है. सरकार के मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राज्य में राजकीय मेडिकल कालेज  व अन्‍य स्‍वशासी मेडिकल शिक्षण संस्थानों में 10 हजार पद तैयार करने के प्रस्ताव को  मंजूरी दे दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ  की अध्यक्षता में संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

इस फैसले के बारे में संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों, स्‍वशासकीय राज्‍य चिकित्सा महाविद्यालयों में परास्नातक व सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल विंग में सपोर्टिंग डिपार्टमेंट, चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय व सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों में स्नातक, परास्नातक एवं सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों के दृष्टिगत एमसीआई (भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद), एनएमसी  के मानकों की पूर्ति एवं सम्बद्ध चिकित्सालयों के सुगम संचालन के लिए न्यूनतम आवश्यक मानव संसाधन के पदों के लिए मानदंड निर्धारित किया गया है.

खन्‍ना ने बताया कि इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है और इसमें 10 हजार पद सृजित होंगे. उन्होंने बतायाक कि विशेष रूप से सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी पदों का सृजन होगा और इस पर 921 करोड़ 56 लाख रुपये का अतिरिक्त व्यय आएगा. उन्होंने कहा कि यह चिकित्‍सा व्यवस्था को सुधारने का एक महत्वपूर्ण कदम है.

 

Scroll to Top