मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में यूपी के विकास मॉडल का किया जिक्र

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)   विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान यूपी के विकास मॉडल का जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार ने जो कहा, वह करके ​दिखाया. जनता की उम्मीदों पर सरकार खरी उतर रही है. प्रदेश की तस्वीर बदली है

6 एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

सीएम योगी ने यूपी में ईज ऑफ डूइंग का लक्ष्य रखते हुए कहा कि विकास की योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं. उन्होंने यूपी में एक्सप्रेसवे, रोड कनेक्टिविटी, मेडिकल सुविधाएं, सफाई, कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, डाटा सेंटर, डिफेंस कॉरिडोर की उपलब्धियां गिनाईं. मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि उत्तर प्रदेश में मल्टीनेशनल कंपनियां गुजरात की जैसी फैक्टरियां बना रही हैं. उत्तर प्रदेश 6 एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य हो गया है. जहाज से सब्जियां एक्सपोर्ट की जा रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *